Spread the love

विधायक समीर कुमार मोहंती के नेतृत्व में लोगो ने बाइक रैली निकाली, भारत माता की जय से गूंज उठा चाकुलिया

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई. यह बाइक रैली विधायक कार्यालय से मुख्य सड़क होते हुए बिरसा चौक पहुंची. यहां विधायक समीर कुमार मोहंती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. यहां से यह रैली नया बाजार स्थित सुभाष चौक पहुंचकर विधायक ने नेताजी सुभाष चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उसके बाद नया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास भगत सिंह चौक पर भी विधायक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. यहां से यह रैली विधायक कार्यालय में पहुंच कर समाप्त हुई. इस मौके पर मो गुलाब, राकेश मोहंती, गौतम दास, मोहन माइती, विशाल बारीक, तापस दास, जगन्नाथ बारीक, शुभम दास, राजेश नमाता, महेश्वर मल्लिक, मनतोष सीट, मिठून कर, राजा बारिक समेत झामुमो के अनेक समर्थक उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed