Spread the love

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण महाअभियान लोमाई भवन में आयोजित किया गया

Advertisements

दुमका संवाददाता- मौसम गुप्ता

दुमका : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रविवार को भाजपा दुमका सदर मंडल का प्रशिक्षण महाअभियान लोमाई भवन में आयोजित किया गया। बैठक मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल द्वारा विषय प्रवेश के साथ किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन का माला एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।

बैठक में वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग,तपस्या और राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के सशक्त आधार हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात कर अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

पूर्व सांसद एवं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंत्योदय से संतृप्ति भाजपा की मूल विचारधारा है और इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

अन्य वक्ताओं में मनोज साह ने कार्य विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला,संतोष साह ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात की महत्ता पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। नवल किस्कू ने सोशल मीडिया,एआई,नमो ऐप एवं सरल ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी,वहीं अनुज आर्या ने वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्य पद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में उपस्थित बच्चन पाण्डे,सोमनाथ चौधरी,उत्तम शर्मा,रवि राऊत,राजेश साहनी,उदय पाठक,रंजित यादव,उदय कुमार,मनोहर मरांडी,दुलाल चन्द्र पाल,राम कुमार शाह,गोविंद दान,श्याम लाल महतो,मणिलाल गृह,दिवाकर महतो,कुश पाल,संजीव राम,इंद्रजीत कुमार,प्रकाश हरि,अमर हरि,रूपलाल राय,मुकेश पल,बाबू बावरी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।