















रसुनचोपा पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर, अज्ञात चोरों ने किया इनवर्टर एवं बैटरी का चोरी।











जमशेदपुर /पोटका, अभिजीत सेन
पोटका के रसुनचोपा पंचायत सचिवालय में बीते रात मुख्य गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सचिवालय में रखें 25 से 30 रुपया का नयी इनवर्टर बैटरी को चोरी कर ली,। घटना के सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पंचायत के मुखिया सिमती सरदार को देने पर, सूचना पाकर मुखिया सिमती सरदार पंचायत सचिवालय पहुंची ओर उन्होंने बताया कि सचिवालय में इनवर्टर का तार काटकर इनवर्टर एवं बैटरी को अज्ञात चोरों के द्वारा, चोरी कर लिया गया है । बाकी अन्य सभी सामान यथावत है। उन्होंने कहा बीते 3 महीना पहले सचिवालय में इनवर्टर लगाया गया था। उन्होंने कहा लगातार बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने आसानी से चोरी का अंजाम दिया। इस चोरी की घटना को लेकर मुखिया सिमती सरदार के द्वारा कोवाली थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।






