
ट्रक की चपेट में आने से उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, चालक फरार

✍️ Arjun Kumar Pramanik
राँची/अनगड़ा । रांची–पुरुलिया मार्ग पर अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदली पोखर मोड़ के पास शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राजधानी होटल के समीप तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक (संख्या WB 55 A 5346) ने एक बाइक (संख्या JH 01 DS 4250) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुरकान्त कुमार सिन्हा, पिता रवि कुमार सिन्हा, निवासी भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी, रामगढ़ के रूप में हुई है। वह उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, रांची में बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस (सेशन 2023-26) का छात्र था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र को बचने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर अनगड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रांची भेज दिया।

