Advertisements
Spread the love

उषा मार्टिन का खेलकूद को बढ़ावा प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सफलता…

रांची: अर्जुन कुमार

Advertisements

अनगड़ा उषा मार्टिन फाॅउंडेशन के सौजन्य से गांवों में खेलकूद को बढ़ावा दिया जा रहा है। अनगड़ा प्रखंड के बीएनटी कबड्डी टीम ने “ खेलो झारखंड प्रतियोगिता के अंतर्गत“ जूनियर वर्ग में अनगड़ा प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फाॅउंडेशन की ओर से इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को स्कीपिंग रोप, बाॅलीबाॅल आदि खेल सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी है। फाॅउंडेशन के सहयेाग से विद्यालय के छात्राओं की एक टीम बनायी गयी।

गांव में ही मैदान का निर्माण कर प्रशिक्षण प्रदान किय जा रहा है। प्रखंड स्तर पर सफलता के बाद प्रशिक्षक सविता कुमारी और टीम के मैनेजर दिनेश महतो के नेतृत्व में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। फाॅउंडेशन की ओर से डाॅ मयंक मुरारी, एन0के पटोदिया, शचींद्र कुमार, वरुण कुमार ने कार्यक्रम में जूनियर टीम का उत्साहवर्द्धन किया।

You missed