
विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका । पोटका के मुक्तेश्वर धाम हरियाणा में विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार 25 दिसम्बर को में एक भव्य बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक समारोह में भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि एवं बुद्धिजीवी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।ईस
कार्यक्रम के दौरान बहुभाषीय कवि सम्मेलन, साहित्यिक विमर्श तथा समसामयिक साहित्य पर सार्थक चर्चा आयोजित की गई। यह सम्मेलन का उद्देश्य, विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर साहित्यिक संवाद को सशक्त करने का प्रयास था। समारोह के दौरान विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह साहित्यकार विकाश कुमार भकत द्वारा रचित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। इस में विमोचित की गई प्रमुख पुस्तकें जैसे,इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर,अविस्मरणीय यादें मुंबई (हिंदी एवं अंग्रेजी संस्करण,ए वॉल्यूम ऑफ अनटोल्ड स्टोरीज विचारों की अभिव्यक्ति, रहा,
इस समारोह में देश भर के कई लेखकों द्वारा लिखित किया गया पुस्तक उपलब्ध रहा।इस समारोह में अतिथि के रूप में पुरुलिया पश्चिम बंगाल के प्रख्यात कवि व लेखक देवाशीष मंडल, भुवनेश्वर, ओडिशा के साहित्यकार ओड़िया नाटक के रचनाकार राजेंद्र राउल, पोटका के प्रख्यात साहित्यकार सुनील कुमार दे, साहित्यकार एवं कवि सूर्य सिंह बेसरा, बीरेंद्र नाथ घोष, करुणामय मंडल, नारायण भकत, किशोर कुमार भकत, नवीन कुमार भकत, आशुतोष मंडल, उज्जवल कुमार मंडल आदि उपस्थित रहे।
मौके पर उपस्थित महान साहित्यकार सह झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंड भाषा साहित्य परिषद गठन करने की बात रखी। इस समारोह को सफल बनाने में शिक्षक अशीत कुमार मंडल, सरोज सीट शिक्षिका चाइना मंडल, रितु मंडल , राजकुमार साहू, आदि का विशेष योगदान रहा।

