Spread the love

चांडिल नगर कार्यालय में हुई आजसू की बैठक

ग्राम प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुख का दायित्व सबसे बड़ा : हरेलाल महतो

चाण्डिल: कल्याण पात्रा । डैम रोड़ स्थित आजसू चांडिल नगर कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई। यह बैठक चांडिल प्रखंड स्तरीय था, जिसमें केंद्रीय समिति से लेकर ग्राम प्रभारी तक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो शामिल हुए। हरेलाल महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय समिति द्वारा दिए गए निर्देशों पर जल्द से जल्द पूरा करें और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रभारी तथा चूल्हा प्रमुख का दायित्व सबसे बड़ा है, इसलिए उन्हें अपना काम पूरी ईमानदारी से निभाने की जरूरत है। हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू के कार्यकर्ता वर्तमान सरकार की नाकामियों को जनता के बीच प्रचार करने का काम करें।

कार्यकर्ताओं से हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम स्तर से प्रखंड स्तर का आंदोलन की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्य दिन रात जनता के हितों के लिए खड़े होकर काम करेंगे तो चुनाव में वोट मांगने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि जनता स्वयं आकर समर्थन करेगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो, केंद्रीय सचिव एवं कुकड़ू प्रभारी सतनारायण महतो, पुलक सथपति, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुयोधन गोप, बुद्धेश्वर महतो, चांडिल प्रखंड प्रभारी मनोरंजन ठाकुर, गौरी शंकर लायेक, महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमला मुर्मू, अजय महतो, दिनेश सिंह, प्रदीप गिरी, चांडिल महिला प्रखंड अध्यक्ष रेणुका पुराण, रामप्रसाद महतो, माघाराम महतो, नंदन कुंज पातर, विमलेश मंडल, चंदन वर्मा, रौशन शर्मा, दिलीप प्रमाणिक, रेखा प्रमाणिक आदि मौजूद थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…