Advertisements
Spread the love

आसनबनी के ग्रामीणों ने जातांल पूजा स्थल पर अवैध शुद्धिकरण अनुष्ठान रोकने की मांग की

Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रा

चांडिल  :  चांडिल प्रखंड के आसनबनी गांव के ग्रामीणों ने जातांल पूजा स्थल पर प्रस्तावित शुद्धिकरण अनुष्ठान और भंडारा कार्यक्रम को अवैध बताते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, 24 अगस्त 2025 (रविवार) को जातांल पूजा स्थल पर बाहरी लोगों द्वारा शुद्धिकरण अनुष्ठान और भंडारा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थल वर्षों से सार्वजनिक पूजा स्थल है और पहले से ही शुद्ध है। यह किसी एक व्यक्ति या जाति समूह की निजी संपत्ति नहीं है। 20 अगस्त को सामुदायिक भवन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बाहरी संगठन या व्यक्ति द्वारा जबरन अनुष्ठान करना गलत है। आरोप लगाया गया कि कुछ भूमि खरीद–बिक्री एजेंट इस स्थल को विवादित कर कब्जे की साजिश रच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन अनुष्ठान किया गया तो वे विरोध करेंगे।

You missed