Advertisements
Spread the love

झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग: रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने डाला वोट, 93 कैंडिडेट्स का फैसला कर रहे 82 लाख वोटर्स…

रांची(अर्जुन कुमार प्रमाणिक )।झारखंड की चार लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। चार लोकसभा सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में वोट डाले जा रहे हैं। इन चार सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बूथ संख्या 16 पर मतदान किया। वोटिंग शाम के पांच बजे तक होगी।झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीट हैं। इनमें अब तक 7 सीटों पर वोटिंग हो गई है। आज छठे चरण में 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। आखिर चरण में 1 जून को 3 सीटों पर मतदान होगा।

Advertisements

इन चार सीटों पर उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है। अगर इन चार सीटों पर नजर डालें तो रांची लोकसभा सीट में कुल 21 लाख से अधिक मतदाता है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने यहां मौजूदा सांसद संजय सेठ को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने युवा चेहरे यशस्विनी सहाय पर भरोसा जताया है। रांची लोकसभा सीट पर पिछले दो बार से भाजपा का कब्जा रहा है। कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय वर्ष 2009 में जीते थे। अब उनकी बेटी चुनावी मैदान में है।