Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का हुआ समापन, आज होगा पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला के घोड़ालांग गांव में श्रीमद् भागवत प्रचारक समिति घोड़ालांग के तत्वावधान आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान का रविवार को समापन किया गया।

इस अवसर पर कथावाचक पंडित विनोद जी महाराज द्वारा अनुसूया माता, नरसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, अजामिल, गयासुर, तुलादान एवं श्री कृष्ण और सुदामा की कथा सहित अन्य कथाओं का वाचन किया गया। साथ ही नरसिंह भगवान एवं प्रहलाद, श्री कृष्ण- रुक्मिणी- सत्यभामा- नारद तथा श्री कृष्णा और सुदामा के उत्सव का आयोजन किया गया।

मौके पर आयोजक समिति द्वारा बताया गया कि सोमवार को पूर्णाहुति के पश्चात खीर खिचड़ी के रूप में महाप्रसाद भोग का वितरण किया जाएगा। उसके बाद विसर्जन और संध्या 7:00 बजे से बंगाल से आए कलाकारों द्वारा धार्मिक बाउल संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

You missed