Advertisements
Spread the love

जिला मुख्यालय सरायकेला से राजनगर को जोड़ने वाली सड़क के पिछले 5 वर्षों से बाधित रहने का जिम्मेदार कौन : मनोज कुमार चौधरी…

सरायकेला (संजय मिश्रा)  । आदित्यपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से उड़ीसा से जोड़ने वाली सरायकेला पथ प्रमंडल द्वारा निर्मित महत्वाकांक्षी सड़क योजना पिछले 5 वर्षों से विभिन्न कारणों से अधर में पड़ी हुई है। जिसके कारण हर वर्ष मानसून में यातायात की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। इधर सरायकेला जिला मुख्यालय से राजनगर जाने वाले और उधर राजनगर और क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोग को जिला मुख्यालय आने में काफी परेशानी हो रही है। पूरे 15 किलोमीटर के रास्ते में बीच-बीच में सड़क की हालत बेहद ही खराब है।

Advertisements

उपायुक्त को पत्र लिखकर भाजपा सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक सह सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि खराब गड्ढे नुमा सड़क पर हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती है। वही धूल से आम यात्री परेशान हो जाता है। अब कुछ ही दिनों में मानसून आने वाला है।

मानसून के दिनों में 3 महीने तक सड़क पर चलना भी दुश्वर हो जाएगा। बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात के दिनों पर भारी वाहन फंसे रहेंगे। दूसरी ओर सरायकेला शहर मुख्य रिहायशी इलाका के सासन, नोरोडीह, इन्द्रटांडी, थाना चौक, गैरेज चौक, सिविल कोर्ट मोड़ इत्यादि में भी सरायकेला से राजनगर आने जाने वाली गाड़ियों के कारण जाम लगा रहता है एवं दुर्घटनाएं होती रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने मांग की है कि मानसून से पूर्व बेहद उपयोगी एवं मानसून से पूर्व सड़क को शुरू करवाने से संबंधित कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

You missed