
समाजसेवी अमित महतो के सहयोग से पार्थिव शरीर इंडिगो फ्लाइट में दिल्ली से पहुंचा रांची, शव गांव पहुंचने पर होगा दाह संस्कार
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
गुड़ाबांधा प्रखंड के अर्जुनबेड़ा पंचायत स्थित जवालकाटा गांव निवासी दुलाल महतो (53) को बीमार के कारण दिल्ली के मदन मोहन मालवीय अस्पताल, मालवीय नगर, न्यू दिल्ली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. इस दौरान झारखंड राज्य के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र कोल्हान प्रमंडल के आंदोलनकारी सह समाजसेवी अमित महतो को मृतक दुलाल की धर्म पत्नी कविता महतो एवं समाजसेवीयों ने फोन के माध्यम से सूचना दिया गया और पार्थिव शरीर को दिल्ली से गाँव लाने का गुहार लगाया. इस दौरान अमित महतो ने पूर्वी सिंहभूम जिला के डीसी कर्ण सत्यार्थी को घटना के बारे में सूचित किया और यथा संबंध मदद करने का निवेदन लिखित माध्यम से किया. साथ ही दिल्ली पुलिस के कमिशन को जल्द पुलिस एनओसी देने का निवेदन भी किया और हॉस्पिटल अधिकारियों को जल्दी सारा डॉक्युमेंटेसन पूरा कर पार्थिव शरीर को झारखंड उनके परिजनों को भेजने का निवेदन किया. इस दौरान रविवार को मृतक दुलाल महतो का पार्थिव शरीर इंडिगो फ्लाइट दिल्ली से राँची एयरपोर्ट पहुंचेगा. मृतक के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है और वे दाह संस्कार के लिए तैयारी शुरू कर रहे हैं . जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा कुङमी सामाजिक रीति रिवाज के साथ परिजनों द्वारा मृतक दुलाल महतो के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जायेगा.


इस संबंध में क्षेत्र के डॉ आदित्य महतो ने बताया कि अमित महतो एक आईटी प्रोफेसनल हैं. वे पिछले 15 सालों से दिल्ली में एमबीए करने के बाद कार्यरत हैं. युवा आजसू के झारखंड राज्य संयोजक सह कोल्हान प्रभारी के दायित्व में हैं और सामाजिक कार्यों को करने के लिए जेडीएफ नव युवक संघ आदि सामाजिक संगठनों से जुड़ कर सामाजिक कार्यों में काफी बढ़ चढ़ कर लोगों को मदद करते हैं. इस पुरे मुहिम में देवाशीष महतो, दीपक महतो, मनमोहन कुमार, भूषण कुमार और मृतक के पुरे परिवार का सहयोग रहा है.

