Advertisements
Spread the love

कपाली ओपी क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 3.20 लाख की नशीली पदार्थ बरामद

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

चांडिल : सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। कपाली ओपी कांड संख्या-03/2026 धारा 17(b)/21(b)/25 एनडीपीएस एक्ट-1985 के तहत पुलिस ने 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
रविवार संध्या हासाडुंगरी पुल के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी (संख्या JH05DJ 2883) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही स्कूटी चालक मौके से फरार होने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुंगरी स्थित काला ईंट भट्ठा के पीछे से स्कूटी सवार महिला को पकड़ लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान रेशमा परवीण (उम्र करीब 44 वर्ष), पति मो. परवेज अंसारी, स्थायी पता ए रोड, वार्ड नंबर-19, मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है। वर्तमान में वह कपाली क्षेत्र के हासाडुंगरी में महबूब आलम के मकान में किरायेदार के रूप में रह रही थी।
महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा तलाशी लिए जाने पर रेशमा परवीण के पास से 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। अवैध रूप से नशीले पदार्थ के परिवहन और खरीद-बिक्री के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक ब्लू रंग की सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी, एक सफेद रंग का एप्पल आईफोन-13 मोबाइल भी जब्त किया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की जांच कर रही है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में पु.अ.नि. अनिता सोरेन (अनुसंधानकर्ता), पु.अ.नि. रंजीत कुमार सिंह, स.अ.नि. बशीर खां, टाइगर मोबाइल के आरक्षी बिपुल कुमार तिवारी एवं दस्तगीर आलम शामिल थे।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।