Advertisements
Spread the love

जिप सदस्य शंभू मंडल ने क्षेत्र प्रसिद्ध फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। एपीसी सरमाली के तत्वावधान सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सरमाली फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित एकदिवसीय क्षेत्र प्रसिद्ध फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य शंभु मंडल एवं स्थानीय मुखिया लव किशोर सरदार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया। मौके पर अपने संबोधन में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि फुटबॉल कोल्हान सहित समूचे झारखंड का सर्वाधिक लोकप्रिय और पसंदीदा खेल है।

विभिन्न आयोजनों से फुटबॉल प्रतिभाओं को उभरने और निखरने का अवसर प्राप्त होता है। बावजूद खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभारने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित फुटबॉल खिलाड़ियों को सच्चे लगन और मेहनत के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि क्षेत्र में फुटबॉल खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस अवसर पर उत्तम सिंहदेव, प्रवीण सिंह, परमेश्वर सरदार, बन बिहारी महतो एवं मंगल सरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा