Advertisements
Spread the love

यास चक्रवाती तूफान का खतरा टला, भारी बारिश की अब भी संभावना .

Advertisements

नदी का जलस्तर बढ़ने से कई पुल पुलिया डूबे,आवागमन बाधित

सरायकेला-खरसावां (विकास कुमार) सरायकेला जिला में यास चक्रवाती तूफान का खतरा अब टल गया है। कल दिन भर लगातार बारिश के बाद आज सुबह से बारिश रुकी है। साथ ही हवा की गति भी कम है। जिससे आम लोगों को काफी राहत मिली है। तूफान के थमने के कारण सड़कों पर भी चहल-पहल दिख रही है तथा लोग रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी को लेकर निकल रहे हैं। हालांकि चक्रवाती तूफान का खतरा टला है मगर अब भी भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यह संभावना जताई जा रही है की बारिश हो सकती है। उधर 30 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार बारिश होने के बाद जिले की सारी नदियां उफना गई है। सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वही यह संभावना जताई जा रही है कि अभी नदी के जलस्तर में और इजाफा होगा।

नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण जिले के कई पुल पुलिया डूब गए हैं। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। सरायकेला तथा खरसावां को जोड़ने वाले गोविंदपुर पुलिया के ऊपर से करीब 4 फीट पानी बह रहा है। जबकि सरायकेला तथा राजनगर को जोड़ने वाले तितिरविला पुल के ऊपर से पानी बह रही है। अगर नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई तो कई और महत्वपूर्ण पुल डूब सकते हैं। नदियों के जलस्तर बढ़ने तथा कई पुल पुलिया के डूब जाने की खबर के बाद एसडीओ समेत कई प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी विभिन्न पुलों का निरीक्षण किया तथा आम लोगों के सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिया। नदी के जल स्तर बढ़ने के बीच आम लोगों का हुजूम भी नदी किनारे तथा पुल पुलिया के किनारे पहुंच रहे हैं।

वहीं कई युवक डूबे हुए पुल पर मस्ती करते तथा सेल्फी लेते देखे जा रहे हैं। वही किसी संभावित खतरे के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा डूबे हुए पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग तथा चौकसी की जा रही है। एसडीओ रामकृष्ण कुमार खुद खरसावां तथा सरायकेला को जोड़ने वाले गोविंदपुर के डूबे पुलिया का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि तूफान का खतरा तो टल गया है लेकिन बारिश की अभी संभावना है। जिससे नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोग अभी घरों में ही सुरक्षित रहें। वहीं उन्होंने कहा कि नदी के जल स्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है तथा तटीय इलाके के लोगों के सुरक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी की गई है।

डूबे हुए पुल के दोनों किनारे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है तथा पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ताकि कोई खतरा ना हो। उन्होंने लोगों से भी अपील की है नदी के जल स्तर बढ़ने के बीच जो लोग सेल्फी आदि को लेकर मस्ती कर रहे हैं वह ऐसा जोखिम ना उठाएं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?