Advertisements
Spread the love

21-22 जून को आयोजित होगी अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग व आर्मरेसलिंग प्रतियोगिता “बिष्ट क्लासिक”

Advertisements

रांची। आगामी 21 और 22 जून 2025 को पुराने विधानसभा भवन के सभागार में वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग एवं आर्मरेसलिंग प्रतियोगिता “बिष्ट क्लासिक” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकेश नायक एवं युवा प्रेरक टाइगर संदीप नायक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार सहित कई आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता का संचालन मुख्य रूप से झारखंड राज्य के वरिष्ठ पावरलिफ्टर्स के सहयोग से किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य इस खेल को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।

मुकेश नायक ने कहा, “झारखंड के खिलाड़ियों को अपने हाथों से सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच देने की।”

वहीं टाइगर संदीप नायक ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, “पावरलिफ्टिंग न केवल एक खेल है, बल्कि यह एक सशक्त करियर विकल्प भी है। इस क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन से सरकारी नौकरी तक की संभावनाएं बनती हैं। साथ ही यह खेल शारीरिक और मानसिक संतुलन को भी बेहतर बनाता है।”

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर पहुंचकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन प्रस्तुत करें और इस अवसर को गौरवमयी बनाएं।