Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर :  भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा की सराहना की है. उन्होंने कहा कि इस निर्णय ने फिर साबित किया कि प्रधानमंत्री देशवासियों की सेहत के प्रति संवेदनशील है. उन्होनें कहा कि यह निर्णय कोरोना से लड़ाई में मास्टरस्ट्रोक साबित होगा. उन्होनें कहा कि कोविड महामारी के कारण देश कई मोर्चों पर एक साथ जूझ रहा है, लेकिन मोदी जी के सक्षम नेतृत्व के कारण देश महामारी से लड़ते हुए भी वैश्विक मानचित्र पर अपना रुतबा बनाये रखने में कामयाब है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस फैसले से युवाओं में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी और कोरोना पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा।मोदी नें गरीब कल्याण अन्न योजना को दीवाली तक बढ़ाने की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए इसे भी सार्थक कदम क़रार दिया है।

Advertisements

You missed