Spread the love

स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में सब्जी लदा बोलेरो पिकअप पलटा

Advertisements
Advertisements

चांडिल से संवाददाता कल्याण पात्रा का रिपोर्ट

चांडिल । सरायकेला – खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्दरबेड़ा  स्थित पंडित रघुनाथ मुरमू चौक के पास शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से जमशेदपुर की दिशा में जा रहा सब्जी लदा बोलेरो पिकअप अचानक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौक पर एक स्कूटी सवार अचानक सामने आ गया। स्कूटी को बचाने की कोशिश में पिकअप चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार होने के कारण वाहन पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस चौक पर अक्सर लापरवाही से वाहन चलते हैं और पुलिस निगरानी की कमी के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चौक पर नियमित पुलिस वेकटिंग और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बड़े हादसे टाले जा सकें।

You missed