ByDipak Nag

Sep 5, 2026
Advertisements
Spread the love

पोटका : मुसाबनी के हाता तिरिंग गेट नेशनल हाईवे 220 में अवैध लदा हुआ हाईवा को किया जप्त

रिपोर्ट : अभिजीत सेन

गुप्त सूचना के आधार पर मुसाबनी डीएसपी रहित कुमार रजवार के नेतृत्व में एवं कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के द्वारा हाता , तिरिंग बॉर्डर नेशनल हाईवे 220 पर महाकाल ढाबा के समीप एक अवैध बालू लदा हाईवा JH 05 DJ /8720 को जप्त किया । वही कुछ दिन पूर्व पोटका थाना क्षेत्र के हाता के समीप तिरिंग गांव स्थित एक धाबा के समीप अवैध बालू लोड हाईवा जप्त किया गया था । इस घटनाओं से साबित होता है कि, रात के अंधेरे में बालू का अवैध धंधा जारी है। मामले पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि मुसाबनी डीएसपी से समन्वय स्थापित करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध बालू लोड हाईवा जप्त कर अग्रतर कार्रवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है ओर पकड़े गए बालू लोड हाईवा को कोवाली थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।

You missed