Advertisements
Spread the love

द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की ओर से हुआ लिट्टी

चोखा पार्टी का आयोजन…..

(लिट्टी चोखा के बहाने मिले पत्रकारों के दिल, नृत्य संगीत और गायन के साथ सभी ने मिटाई थकान और तनाव)

SARAIKELA :  द प्रेस क्लब आफ सरायकेला खरसावां की ओर से गम्हरिया में लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के सभी अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

वेज और नॉनवेज के बीच सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लिट्टी चोखा का भरपूर आनंद लिया। मौके पर द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि एक सच्चा पत्रकार अपने आप में समूचा दुनिया होता है। और ऐसे बुद्धिजीवियों की एकता समाज सहित राज्य और देश को विकास की एक नई दिशा दे सकती है। जिसका सार्थक प्रयास द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की ओर से भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के सुदेश कुमार, नवीन प्रधान, संजीव मेहता, परमेश्वर गोराई, अंकित शुभम, विजय साहू, रासबिहारी मंडल, अजय महतो, सुमन कर मोदक, संतोष सोना एवं जिले के तमाम पत्रकारों सहित लिट्टी चोखा पार्टी के आयोजकों में सर्वोपरि रहे सुनील गुप्ता शामिल रहे। इस दौरान नृत्य संगीत एवं गायन का आनंद लिया गया।

You missed