Advertisements

लाखोडीह में एग्रो क्लिनिक द्वारा किसानो को मिट्टी जांच के लिए किया गया जागरुक…..
Advertisements

सरायकेला: इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्री विजनेस प्रोफेसनल्स द्वारा संचालित एग्रो क्लिनिक के माध्यम से सरायकेला के लाखोडीह गावं में गुरुवार को किसानो को मिट्टी जांच के लिए जागरुक किया गया। एग्रो क्लिनिक के प्रखंड समन्वयक शालु कुमारी ने किसानो को मिट्टी जांच के महत्व व उसके लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया मिट्टी जांच में खेत के तत्वो की उपलब्धता की जानकारी मिलती है। जांच के बाद खेत में किस तत्व की कमी होगी उसे हम खेत में डालकर मिट्टी को मृदा शक्ति को बढ़ा सकते है। इस दौरान किसानो को मिट्टी का नमूना लेने के तरीके की जानकारी दी गयी। मौके पर किसान मित्र मित्रो महतो व सहायक समन्वयक अजय नायक समेत अन्य उपस्थित थे।
Related posts:

