Spread the love

झारखंड आंदोलनकारी लाल सिंह लेयांगी के निधन पर शोक…

सरायकेला। हिदीबिली गांव के झारखंड आंदोलनकारी रहे लाल सिंह लेयांगी का सोमवार की तड़के प्रातः उनके आवास पर निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। खरसावां विधायक दशरथ गागराई सहित झारखंड आंदोलनकारी मंच के संयोजक धनपति सरदार एवं झारखंड आंदोलनकारी कैलाश महतो ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर परिजनों से मिलते हुए मंच के संयोजक धनपति सरदार ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अपने ही राज्य में झारखंड बनने की 22 वर्षों बाद भी आज तक सही सम्मान नहीं मिल पाया है। जो राज्य और राज्य की जनता के लिए दुखद है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed