Advertisements
Spread the love

नेशनल लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ

हुई बैठक……

सरायकेला। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार राज्य के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान आगामी 12 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

Advertisements

जिला व्यवहार न्यायालय में संपन्न हुई उक्त बैठक में सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह अधिक से अधिक संख्या में वादों का निपटारा करने की दिशा में प्रयास करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग नेशनल लोक अदालत का लाभ ले सकें। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद उपस्थित रहे।