Advertisements

10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…..
सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला में आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार रजक एवं संस्थान के निदेशक निशा रानी किरो द्वारा सभी सफल प्रशिक्षण प्राप्त 33 महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मौके पर संस्थान के निदेशक निशा रानी किरो ने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारियों का सदुपयोग कर बकरी पालन क्षेत्र में स्वरोजगार विकसित करते हुए स्वाबलंबी जीवन जिए। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य गोविंद कुमार रॉय, कार्यालय सहायक इंद्रजीत कैवर्त एवं द्रौपदी महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
SERAIKELA NEWS : जेएनयू दिल्ली के सीनियर रिसर्च फेलो सौरभ पहुंचे सरायकेला; छऊ डांस पर कर रहे हैं रिस...
जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त ने 50 फरियादियों की सुनी फरियाद, निराकरण के लिए विभागों को दिए निर्...
Ranchai News : आजसू पार्टी ने बालू माफियाओं के विरुद्ध अंचल सह प्रखण्ड कार्यालय को सौंपा ज्ञापन....

