Spread the love

रविवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए तीनों शवो का

सरायकेला सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम…..

सरायकेला: रविवार को जीवनपुर कोलाबिरा के पास दस चक्का ट्रक की चपेट में आकर मारे गए तीनों बाईक सवार युवकों के शव का सोमवार को सरायकेला के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने तीनों युवकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. दुर्घटना में मारे गए जितराय टुडू के बड़े भाई बलदेव टुडू ने बताया कि जितराय गम्हरिया के टीजीएस कंपनी में काम करता था।

Advertisements
Advertisements

         जीतराय टूडू                                लाल सुरेन                                 टिंकू बास्के

घटना वाले दिन वह A सिफ्ट में ड्यूटी करके 12 बजे अपने घर लौटा था. घटना में मारा गया दूसरे युवक लाल सुरेन, जितराय के बुआ का बेटा था। और तीसरा युवक टिंकू बास्के के पिता मोहन बास्के ने बताया कि टिंकू, जितराय के साथ कंपनी में काम करता था। इसकी शादी दो साल पहले हुई थी।

जिसका एक साल एक माह का एक लड़का भी है. तीनों बाईक से कांड्रा की ओर जा रहे थे। जीवनपुर के समीप ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनबैलेंस होकर ट्रक के नीचे आ गए थे। जिसमे उनकी दर्दनाक मौत हो गई.