Advertisements

चतरा ब्रेकिंग:-
भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी की टीम की बड़ी कार्रवाई,3 हजार
रुपए घूस लेते संसाधनों पंचायत के स्वयंसेवक को रंगे हाथ किया
गिरफ्तार …..
चतरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी एसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना के आधार सिमरिया प्रखंड के सबानो पंचायत के स्वयंसेवक केदार साव को एसीबी की टीम ने 3 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्वयंसेवक इचाककला गांव निवासी शंकर चौधरी नामक सख्स से पीएम आवास योजना के नाम पर सात हजार रूपये रिश्वत की मांग किया था।
Advertisements

जिसके बाद सख्स ने एसीबी की टीम से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद आज एसीबी की टीम ने सिमरिया के इचाककला पेट्रोल पंप के समीप से 3 हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। स्वयंसेवक को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गई है।
Related posts:
सरायकेला खरसावां जिले में तेजस्विनी परियोजना तहत् कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है....
CHANDIL NEWS : दिनाई में चल रहे 24 प्रहार अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक सविता महतो....
महागठबंधन के कार्यकाल में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, गरीबों के जीवन स्तर ऊंच...

