Advertisements

माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा भक्तों
के बीच किया गया प्रसाद वितरण…..
सरायकेला। माघी पूर्णिमा के अवसर पर सरायकेला स्थित प्राचीन जगन्नाथ श्री मंदिर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वाधान महाप्रभु श्री जगन्नाथ की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जिसके बाद प्रत्येक पूर्णिमा की भांति माघी पूर्णिमा के अवसर पर भी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
Advertisements

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव सहित समिति के बादल दुबे, सुधीर दास, चंद्रशेखर कर, काल्हू महापात्र, परशुराम कवि, राजेश मिश्रा, जयराज दास, रवि सतपथी एवं दुखु राम साहू तथा अन्य सदस्य एवं दर्जनों की संख्या में जगन्नाथ भक्त उपस्थित रहे।

