Advertisements

जिप सदस्य के सौजन्य से
लगा नि:शुल्क नेत्र जांच
शिविर…….
चाण्डिल (सुदेश कुमार ) – सरायकेला। जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायेक एवं चांडिल 5 से जिला परिषद की भावी प्रत्याशी उनकी धर्मपत्नी पिंकी लायेक के सौजन्य से एएसजी आई हॉस्पिटल के द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
Advertisements


चांडिल प्रखंड के घोड़ानेगी पंचायत अंतर्गत घोड़ानेगी सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित किए गए उक्त नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 35 मरीजों का नेत्र जांच किया गया। जिसमें से 11 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित मिले। जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर भेजा जाएगा।
इस अवसर पर घोड़ानेगी पंचायत के मुखिया बादल उरांव, रुचाप पंचायत के उप मुखिया अशोक दास, बिल्टू राय, वरुण सिंह एवं भास्कर महतो सहित एएसजी आई हॉस्पिटल की टीम मौजूद रहे।
Related posts:
सरायकेला : एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर दिग्विजय कुमार चौधरी द्वारा एक्सपेंडिचर सेल एवं राजनगर चेक नाका का क...
Jamshedpur/Potka News : मुख्यमंत्री सर्वजन योजना के तहत् पोटका प्रखण्ड में विधायक संजीव सरदार ने पें...
भारत को स्वच्छ बनाना है, धरती माता करे पुकार आसपास का करूं सुधार, गांधी जी का यही संदेश स्वच्छ बने अ...

