नव चयनित गृह रक्षकों के प्रमाण पत्रों का हुआ सत्यापन……
सरायकेला। जिला समाहरणालय परिसर में शिविर आयोजित कर जिले में नव चयनित गृह रक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। जानकारी होकर सरायकेला खरसावां जिले में पिछले वर्ष 462 गृह रक्षक बल में नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
Advertisements

Advertisements

परंतु अब तक उनकी नियुक्ति नहीं हुई है। चयनित गृह रक्षक के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति को लेकर कई बार आवाज उठाई गई। परंतु उनकी नियुक्ति अब तक नहीं हुई थी। लंबे समय तक प्रतीक्षा करने के बाद अभ्यार्थियों की नियुक्ति को लेकर की जा रही है। पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास सिंह ने बताया कि जिले में 462 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। शिविर आयोजित कर सभी अभ्यार्थियों के जरूरी कागजात एवं प्रमाण पत्र जो उन्होंने प्रस्तुत किया था उसका सत्यापन किया जा रहा है।
इसके पश्चात उन्हें नियुक्ति के लिए कार्रवाई पूरी की जाएगी।

