Advertisements
Spread the love

समग्र शिक्षा अभियान के जिला लेखा पदाधिकारी की सेवानिवृति

पर दी गई विदाई….

सरायकेला : जिले के समग्र शिक्षा अभियान के लेखा पदाधिकारी नाजिर अहमद की सेवानिवृति पर परियोजना कर्मियों ने बुधवार को लेखा पदाधिकारी का विदाई समारोह का आयोजन किया.आयोजित उक्त कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के परियोजना कर्मी शामिल हुए. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत लेखा पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां जिले में 14 साल अपनी सेवा दिए। जबकि इन्होंने परियोजना में 29 वर्ष की सेवा देने के बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत हुए. एडीपीओ ने पुष्प गुच्छ देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के एडीपीओ पंकज कुमार,पश्चिमी सिंहभूम के एडीपीओ अमित मुखर्जी, सांत्वना जेना,मार्था टोपनो,अमित विश्वकर्मा,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत तथा सिद्धेश्वर झा सहित तीनो जिले से आए सभी परियोजना कर्मी मौजूद रहे.

You missed