Advertisements

सरायकेला मंडल कारा में प्रतिनियुक्त किए गए चिकित्सक के
योगदान नहीं करने पर सिविल सर्जन ने किया शो कॉज…
सरायकेला: सरायकेला मंडल कारा में प्रतिनियुक्त चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार के जगह अब डॉ अमित कुमार प्रतिनियुक्त होंगे. जेल में योगदान नही करने पर डॉ अमित कुमार को सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार द्वारा शो कॉज जारी करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है.
Advertisements

इस संबंध में सीएस डॉ विजय कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में नाक, कान, गला के विशेषज्ञ चिकित्सक की आवश्यकता को देखते हुए डॉ प्रदीप कुमार को सदर अस्पताल वापस लाया गया है। जबकि जेल में मांगुडीह सीएचसी में पदस्थापित डॉ अमित कुमार को योगदान करने को कहा गया है.
उन्हें एक मार्च को ही योगदान करना था। परंतु योगदान नही करने के कारण शो कॉज किया गया है। व चौबीस घंटे के अंदर जबाब मांगा गया है.
Related posts:
Ranchi News : जामताड़ा के तत्कालीन सीओ समेत तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मुख्यमंत्...
SARAIKELA :पश्चिमी सिंहभूम से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी की जीत पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचि...
देवी नेत्रालय खुलने से स्थानीय ग्रामीणों को सरकार की योजना का लाभ आयुष्मान भारत की नि शुल्क चिकित्सा...

