Advertisements
Spread the love

सड़क किनारे खड़ी हाईवा से बाइक की टक्कर;  बाइक सवार

एक की मौत, एक घायल……

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर नोरोडीह बजरंगबली मंदिर के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisements

जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि एक अन्य 23 वर्षीय सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत अंतर्गत महादेवपुर गांव निवासी सोमा बारला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नोरोडीह बजरंग मंदिर के समीप सड़क किनारे ओआर 04पी-2213 संख्या की एक हाईवा अंधेरे में खड़ी थी। जिस पर नियमानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर ना ही रेडियम के साइन थे। और ना ही इंडिकेटर जल रहा था।

इसी दौरान राजनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पीछे की ओर से हाईवा को सीधे टक्कर मार दी। जिसमें घटनास्थल पर ही उक्त युवक की मौत हो गई। सूचना के साथ ही मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया। और मामले की छानबीन करते हुए मृतक युवक की पहचान की जा रही है।

You missed