Spread the love

45 वर्षो से निर्मित चांडिल जल विद्युत परियोजना जल्द होगी चालू

,सविता महतो सहीत प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से मिले ……..

रांची (शिवपूजन सिंह) विघान सभा सत्र के बाद जेएमएम विधायक सह ईचागढ़ के विधायक सविता महतो एवं प्रतिनिधि मुख्यमंत्री हेमंत सेरेन से मुलाकात की और चांडिल जल विद्युत परियोजना को शीध्र चालू करने एवं इसमे कार्यरत कर्मी की सेवा को नियमित करने लेकर मिले। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा जेएमएम के सरकार में बिहार सरकार से आठ जल विद्युत परियोजनाओ के साथ-साथ 13 पदाधिकारी एवं कर्मीगणों का हस्तांतरित किया गया है। इस परियोजना को शीघ्र चालू किया जाय ताकी राज्य के जनता को फायदा पहुंच सके। विधायक ने कहा कि परियोजना में 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मीयों की सेवा नियमितीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री से विधानसभा में अनुरोध किया गया है।

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। मालूम हो कि विगत वर्ष 28 सितंबर को विधायक सविता महतो के प्रयास से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्री मंडल से इसकी स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही सभी जल विद्युत परियोजना के कर्मियों को 18 महीने से बंद वेतनमान को पुनः चालू करवाया गया। मौके पर प्रतिनिधि मंडल के मधुकर, अजय कुमार, कमलेश कुमार, राजेश महतो, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, समीर महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed