Advertisements
Spread the love

पत्रकार अनिंदो डे के आकस्मिक निधन पर सरायकेला के

पत्रकारों ने जताया शोक; शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि….

सरायकेला। जमशेदपुर के अनुभवी पत्रकार रहे अनिंदो डे के आकस्मिक निधन पर सरायकेला के पत्रकारों ने शोक जताया है। इस अवसर पर सरायकेला स्थित परिसदन में वरिष्ठ पत्रकार भाग्य सागर सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा कर 2 मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत पत्रकार अनिंदो डे को श्रद्धांजलि दी गई।

बताया गया कि अनुभवी पत्रकार स्वर्गीय अनिंदो डे टेलीग्राफ के साथ वर्षों तक जुड़े रहे। बीते 2 वर्षों से वह कैंसर से जूझ रहे थे। और बृहस्पतिवार की सुबह गुड़गांव के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। शोक सभा में सरायकेला के पत्रकार प्रमोद सिंह, गोलक बिहारी ज्योतिषी, उमाकांत प्रधान, प्रताप मिश्रा, धीरज सिंह, पारसनाथ ठाकुर, सुमन कर मोदक, सुनील गुप्ता, विद्युत महतो एवं संजय मिश्रा मौजूद रहे।

You missed