नपं अध्यक्षा एवं नपं उपाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से वर्मा टेंट हाउस
का किया उद्घाटन…….
सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत इंद्रटांडी मोहल्ले में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक एवं सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से वर्मा टेंट हाउस का उद्घाटन किया।
Advertisements

Advertisements

मौके पर उन्होंने वर्मा टेंट हाउस के उचित मूल्य पर जनहित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वर्मा टेंट हाउस के प्रोपराइटर संजय वर्मा ने बताया कि उनका टेंट हाउस सभी प्रकार के टेंट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, कैटरिंग एवं पंडाल निर्माण के कार्य करती रही है। जिसमें जरुरतमंद गरीबों के लिए किफायती दर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जिसमें आवश्यकतानुसार ₹500 से लेकर ₹50000 तक के टेंट के कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर वर्मा टेंट हाउस के सहयोगी अनूप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

