Advertisements
Spread the love

बाईक के स्किट कर जाने से दो युवक हुए बुरी तरह घायल

— एमजीएम किया गया रेफर……

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक के स्किट कर जाने से बाईक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए.

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के रहने वाले तीन युवक 32 वर्षीय बामिया बोदरा, 33 वर्षीय वीरेंद्र विरुआ और 33 वर्षीय मधुसूदन बोदरा दो बाईक से जमशेदपुर जा रहे थे. इसी क्रम में सरायकेला के पाउडी मेल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास आगे जा रहे बामिया और वीरेंद्र की बाईक रोड पर स्किट कर गई।

जिसके कारण दोनो युवक बुरी तरह घायल हो गए. घायल दोनो युवक को पीछे से आ रहे मधुसूदन बोदरा ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया.

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर