Spread the love

गम्हरिया बीडीओ ने पंसस संग की बैठक……

सरायकेला। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए योजनाओं को लेकर गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज ने पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक की। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख की संयुक्त अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में वर्ष 2021-22 की पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की गई।

Advertisements
Advertisements

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के कई कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। जबकि 2021-22 की कई योजनाएं अभी भी लंबित हैं। जिसे 2022 वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गर्मी को देखते हुए पेयजल पर खर्च की जाने वाली राशि को लेकर पंचायत समिति सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द योजना तैयार कर प्रखंड को सौंपे। ताकि इसका लाभ ससमय ग्रामीणों तक पहुंचाया जा सके। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की सुविधा को बढ़ाने को लेकर योजनाओं पर चर्चा करते हुए पंचायत समिति सदस्यों से योजनाओं की सूची मांगी।

Advertisements

You missed