Advertisements
Spread the love

आनंद मार्ग द्वारा नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन…

 

सरायकेला: आनन्द मार्ग आश्रम कांड्रा में मंगलवार को आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सराईकेला खरसावाँ एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन हुआ जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला जिसमे 45 मरीजो ने भाग लिया इनमे 12 मोतियाबिंद के रोगी पाए गए एवं अन्य को चिकित्सा सलाह दिया गया । मोतियाबिंद पाए गये रोगियो को 2अप्रैल को दोपहर 1बजे पूर्णिमा नेत्रालय भेजा जाएगा ।

Advertisements

शिविर का उदघाटन आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के जिला संयोजक गोपाल बर्मन ने विज़न सेन्टर का शुभारम्भ आनन्द मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्त्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने कहा निःस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सेवा है ।सेवा दो प्रकार का होता है अस्थाई सेवा में जैसे नारायण सेवा करना बच्चों को किताब कॉपी बाँटना इत्यादि इसके अंतर्गत आता है जिससे अस्थाई रूप से नारायण को लाभ मिलता है किंतु यदि स्कूल भवन बनाना हॉस्पिटल बनाना निःस्वार्थ भाव से पेड़ पौधे का वितरण करना इत्यादि स्थाई सेवा में आते हैं जिसका लाभ लोगों को बहुत दिनों तक मिलता है। आनन्द मार्ग का प्रयास जनसाधारण का कल्याण करना है इसी कड़ी में यह विजन सेंटर है जिसमें जरूरतमंद लोगों का निःशुल्कआँख का चिकित्सा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ कुसुम यादव,अभिप्राय प्रधान एवं आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के बसंत राम,भर्तहरी, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?