
मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले 78 वर्षीय श्यामलाल प्रसाद लापता, परिजनों ने आम लोगों से लगाई मदद की गुहार
Arjun Kumar….✍️
नामकुम (रांची)। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के टाटी पश्चिम स्थित आदर्शनगर निवासी करीब 78 वर्षीय श्यामलाल प्रसाद उर्फ मुखिया जी मंगलवार, 17 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से वे लापता हैं। काफी समय बीत जाने के बावजूद घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
बताया गया है कि श्यामलाल प्रसाद मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। सुबह घर से निकलने के बाद जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने आम नागरिकों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि श्यामलाल प्रसाद कहीं भी दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचना दें। उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।
लापता व्यक्ति का विवरण : नाम : श्यामलाल प्रसाद उर्फ मुखिया जी उम्र : करीब 78 वर्ष
पता : टाटी पश्चिम, आदर्शनगर, टाटीसिलवे, रांची
लापता होने की तिथि : 17 नवंबर 2026
घर से निकलने का समय : सुबह करीब 7 बजे
उद्देश्य : मॉर्निंग वॉक सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:
टाटीसिलवे थाना: (1). 9431706174
(2). 8340569543 (3) . 9905528253
पुत्र सुशील कुमार : 6200089183
अपील : यदि किसी व्यक्ति को श्यामलाल प्रसाद कहीं दिखाई दें अथवा उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो मानवता के नाते तत्काल उपरोक्त नंबरों पर सूचना दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को अपने बुजुर्ग सदस्य से दोबारा मिला सकती है।
