Spread the love

जगन्नाथपुर में भक्ति भाव से हुई माता मंगला की पूजा अर्चना…..

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में भक्तिभाव से माता मंगला ओषा की पूजा अर्चना की गयी। पूजा कार्यक्रम के तहत भक्त श्रद्वालु गाजे बाजे के साथ स्थानीय जलाशय में गए जहां से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह जगह माता की पारंपरिक शंख ध्वनि व हुड़हुड़ी के साथ स्वागत करते हुए पूजा की गयी।

Advertisements
Advertisements

इसके बाद विधिपूर्वक कलश को माता के पूजा स्थल में स्थापित कर माता मंगला की पूजा अर्चना की गयी। जगन्नाथपुर गावं में पांच स्थानो पर माता मंगला की पूजा अर्चना कर ग्रामीणों ने क्षेत्र व गावं के सुख,शांति व समृद्वि की मंगल कामना की। हर्षोल्लास के साथ चैत्र मंगला उषा धूमधाम से मनाया गया। देवी माता की पूजा में मौसमी जंगली फल व फूलों तथा धान से बने लावा व उनके लहू महत्वपूर्ण चढ़ावा माने जाते हैं। ऐसी पूजन सामग्रियों की बाजार में अच्छी खासी बिक्री रही। बुधवार को माता का कलश विसर्जन के साथ पूजा का समापन हुआ।