Advertisements
Spread the love

बकाया बिजली बिल भुगतान के लिए विभाग लगाएगा विशेष

शिविर…

 

सरायकेला। बकाया बिजली बिल भुगतान के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला के सहायक विद्युत अभियंता श्याम पासवान ने बताया है कि आगामी 29 मार्च को गम्हरिया के उत्तमडीह में, 30 मार्च को गम्हरिया के बुरुडीह में तथा 31 मार्च को गम्हरिया के दुग्धा में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए बकाया बिजली बिल का भुगतान लिया जाएगा।

इसी प्रकार विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला द्वारा आगामी 30 मार्च को सीनी में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भी समान रूप से विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बकाया बिजली बिल का भुगतान लिया जाएगा।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित