Spread the love

स्वच्छ विद्यालय स्वास्थ्य बच्चे अभियान के तहत स्कूली बच्चों को

मध्यान्ह भोजन से पूर्व कराया गया हाथ धोने का अभ्यास…

 

सरायकेला। विभागीय निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अनुश्रवण करते हुए सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के पूर्व स्कूली बच्चों को सामूहिक रूप से हाथ धोने का अभ्यास कराया गया।

Advertisements
Advertisements

साथ ही शौच के लिए शौचालय का उपयोग करने को लेकर स्कूली बच्चों को प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालयों में ठोस कचरे के सही निस्तारण के लिए कूड़ा गड्ढा तैयार करने और बेकार पानी के निस्तारण के लिए सोख्ता गड्ढा तैयार करने जैसी गतिविधियां भी की गई।