Spread the love

कुचाई के बंदोलोहर में विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा व

प्रमुख करम सिंह मुंडा ने किया स्नान घाट का शिलान्यास…..

सरायकेला: कुचाई प्रखंड क्षेत्र के बंदोलोहर गांव के तालाब में विधायक निधि से लगभग 2 लाख 10 हजार की लागत से बनने वाली स्नान घाट का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रमुख करम सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष राम सोय एवं प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

Advertisements
Advertisements

शिलान्यास के दौरान श्री मुंडा ने कहा कि तालाब में स्नान घाट नहीं होने से गांव के बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को स्नान करने व कपड़ा धोने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने तालाब में स्नान घाट की मांग काफी लंबे समय से करते आ रहे थे। जो ग्रामीणों की मांग पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का समस्या अब दूर हो गया।

बहुत जल्द स्नान घाट का सुविधा मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रमुख करम सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष राम सोय, दांसार बांदिया, रावण सुमबरूई, लखन समाड, धीरज प्रधान, पंकज प्रधान आदि उपस्थित रहे।