Spread the love

ग्रामीण दलों की तीन दिवसीय छऊ नृत्य प्रतियोगिता का हुआ

शुभारंभ,पहले दिन सरायकेला शैली के छऊ नृत्य का हुआ

प्रदर्शन….

सरायकेला। चैत्र पर्व 2022 के तहत मंगलवार से ग्रामीण दलों के तीन दिवसीय छऊ नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के प्रेक्षागृह में उपायुक्त अरवा राजकमल ने उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार एवं सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक सह प्रतियोगिता समिति के सचिव गुरु तपन कुमार पटनायक के संचालन में सात ग्रामीण दलों ने सरायकेला शैली में छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया।

Advertisements
Advertisements

जिसमें निर्णायक मंडली में शामिल पदमश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे, नाथू महतो एवं सुशांत कुमार महापात्र द्वारा श्रेष्ठ 3 का चयन किया गया। इसके तहत शिव शक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र देवगिरीसाईं भूरकुली द्वारा प्रदर्शित सीता हरण जटायु वध नृत्य प्रथम स्थान पर रहा। इसी प्रकार शिव शंभू छऊ नृत्य कला केंद्र बागानसाई सरायकेला की नृत्य प्रस्तुति बंदीर सपनो द्वितीय स्थान पर और मा तारिणी कला केंद्र चंदनखिरी ईचा राजनगर की नृत्य प्रस्तुति श्री कृष्ण की होली तृतीय स्थान पर रही।

उक्त तीनों विजेता दलों को आगामी 13 अप्रैल को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर केंद्र के सेवानिवृत्त वरीय अनुदेशक विजय कुमार साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed