Advertisements
Spread the love

नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय में स्कूल रुआर 2022 बैक टू

स्कूल कैंपेन के तहत प्रखंड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन…..

सरायकेला। सरायकेला स्थित नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय में स्कूल रुआर 2022 बैक टू स्कूल कैंपेन कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में जिला स्तरीय बैठक के अनुरूप समीक्षा एवं रणनीति तैयार की गई।

Advertisements

कार्यक्रम की दैनिक समीक्षा के लिए आवश्यक कार्यवाही तथा विद्यालयों में संचालित कार्यक्रमों में सहयोग के लिए विद्यालय भ्रमण की रणनीति तय की गई। इसके अलावा सामुदायिक जागरूकता करने, कम नामांकन वाली मध्य विद्यालय एवं उच्च तथा उच्चतर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य को जवाबदेह बनाया गया। 1 सप्ताह के भीतर प्रखंड के सभी विद्यालयों में विद्यालय के रंग रोगन, वर्ग कक्ष की मरम्मति, शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था कर प्रतिवेदन देने को कहा गया।

बैठक में अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, बाल संसद के सदस्य, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, पीआरआई के प्रतिनिधि एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

You missed