Advertisements
Spread the love

सिल्ली ल जोन्हा के तीरंदाजो ने टीम में स्वर्ण पदक जीती….

सिल्ली: तिरंदाज बर्षा एवं सावित्री ने राष्ट्रीय सब जूनियर तिरंदाजी प्रतियोगिता के टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जितकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

Advertisements

ज्ञात हो कि 14 से 16 अप्रैल तक राजस्थान अलवर के नीमराना राइफल्स यूनिवर्सिटी मे आयोजित 39 वीं ‌राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्ली सेंटर की वर्षा खलखो व जोन्हा सेंटर कि सावित्री कुमारी ने टीम स्पर्धा में ये सफलता अर्जित किया है। इनके सफलता पर सेंटर के संरक्षक सुदेश कुमार महतो अध्यक्ष नेहा महतो, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, बृजेश प्रसाद, खेल विभाग के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है।

कोच प्रकाश राम ने बताया कि द्वितीय राउण्ड कमपाउण्ड डिवीजन का प्रतियोगिता 18 व 19 अप्रैल को होंगे। जिसमें सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की स्नहे शिरीन भी हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में देशभर के 32 टीमों में लगभग 900 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं।

You missed