Advertisements

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में हुआ विधिक
जागरूकता कार्यक्रम……
सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय साहेबगंज सरायकेला में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएलएसए के पीएलवी सत्यनारायण महतो ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी देते हुए जागरुक किया।
Advertisements

छात्राओ को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, महिला उत्पीड़न एवं इसरो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की गयी। बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी के लिए पीएलवी से संपर्क किया जा सकता है। मौके पर पीएलवी सुषमा उरांव, सत्यनारायण महतो व राधेश्याम महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।
Related posts:

