Advertisements
Spread the love

कांग्रेस पार्टी के प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष

ने प्रखंड संयोजकों के नामों की घोषणा की….

सरायकेला। भीषण गर्मी और पंचायत चुनाव को देखते हुए आगामी 24 अप्रैल को जिले के सभी प्रखंडों में कांग्रेस पार्टी संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू ने संवाद कार्यक्रम आयोजन को लेकर सभी प्रखंडों के लिए प्रखंड संयोजक के नामों की घोषणा की है।

इसके तहत शिवा दास को खरसावां, विकास बानरा को कुचाई, लाल बहादुर सिंहदेव को सरायकेला, मुकेश मुदैया को सरायकेला नगर, देवनाथ सिंह सरदार को राजनगर, विनोद प्रधान को गम्हरिया, अवधेश सिंह को आदित्यपुर, राजू चौधरी को चांडिल, नित्याशंकर महतो को नीमडीह, लाल मोहन महतो को कुकड़ू, सुकुमार गोराई को इचागढ़ एवं मोहसिन आलम को कपाली का प्रखंड संयोजक बनाया गया है। जिन्हें प्रखंड अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित करके प्रखंड कार्यालय में संवाद कॉन्ग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन का सफल आयोजन करने का निर्देश दिया गया है।

You missed