Advertisements
Spread the love

भीषण गर्मी के बाद मौसम ने दी राहत; तेज गर्जन और हल्की

बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि….

सरायकेला। एक लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार की शाम सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्र में मौसम ने करवट ली। जिसमें तेज गर्जन के बीच लगभग 15 मिनट के लिए बारिश का दौर चला। इस दौरान जमकर ओलावृष्टि हुई।

Advertisements

जिसके बाद मौसम साफ हो गया। हालांकि ओलावृष्टि के कारण विशेष रुप से बाहर खड़े वाहनों को क्षति पहुंची। जिसके कांच तक टूट गया। बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम के तापमान में गिरावट आई। और आमजन ने भीषण गर्मी से राहत पाई। और रात का मौसम भी सुहावना बना रहा। हालांकि इस दौरान बिजली गुल रही।

You missed