जिला परिषद सदस्य के लिए भाग 13 से महादेव महतो
ने खरीदा नामांकन पत्र; 2 को करेंगे नॉमिनेशन…..
सरायकेला। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण की तैयारी को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को गम्हरिया भाग 13 से जिला परिषद सदस्य के संभावित प्रत्याशी के रूप में महादेव महतो ने नामांकन पत्र खरीदा।
Advertisements

Advertisements

क्षेत्र के युवा और कर्मठ उम्मीदवार माने जाने वाले महादेव महतो ने मौके पर कहा कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है। और चुनाव में भी क्षेत्र की जनता का पूरा साथ उन्हें प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2 मई को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर अभिषेक आचार्य, कृष्णा दास, सागर महतो, संतोष महतो, पूजा नायक, संतोष नायक, लखींद्र मुखी सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।
Related posts:
अवैध शराब की बिक्री और रंगदारी को लेकर चली थी गोली, स्थानीय लोगों ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप...
मानकी मुंडा समाज एवं हो समाज की एक संयुक्त बैठक सरायकेला स्थित पब्लिक दुर्गा मैदान में की गई.....
मुसाबनी : तेज रफ्तार ट्रेक्टर होटल में घुसा, समानों को किया नष्ट, कार्यरत कर्मी का दोनों पैर टूटा, न...

